गणना का कार्य को लेकर बीडीओ ने प्रगणकों को दिया नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन
गणना का कार्य को लेकर बीडीओ ने प्रगणकों को दिया नियुक्ति पत्र

दो मई से शुरू होने वाला यह कार्य 31 मई तक चलेगा

विज्ञापन

छातापुर. जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण व मकान गणना का कार्य को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है. दो मई से शुरू होने वाला यह कार्य 31 मई तक चलेगा. गणना कार्य के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने बुधवार को सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सभी प्रगणकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. साथ ही गूगल सीट मैप व पहचान पत्र भी दिये गए. इस मौके पर बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी ने सभी प्रगणकों को इस कार्य के संदर्भ में कार्य एवं दायित्व का बोध कराया. कहा कि दो मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण व गणना का कार्य किया जाना है. प्रगणकों को आवंटित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में आठ से साढे आठ सौ मकानों का गणना करना है. गणना कार्य के लिए सभी प्रगणक व पर्यवेक्षकों को बैच बनाकर उसे 12 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है. बीडीओ ने यह भी बताया कि 17 अप्रैल से शुरू हुआ स्वःगणना का कार्य एक मई तक चलेगा. कोई भी व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से साइट पर जाकर अपना स्वगणना कर सकते हैं. बताया कि सभी गणक, पर्यवेक्षक, सरकारी विद्यालयों के शिक्षक के अलावे प्रखंड कार्यालय, कृषि, स्वास्थ्य, जीविका, जी रामजी (मनरेगा) सहित अन्य सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी अपना स्वःगणना कर लिया है. बीडीओ ने आमजनों से शेष बचे दिनों के अंदर अपना स्वःगणना कार्य निश्चिंत रूप से कर लेने का अनुरोध किया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन