ePaper

शिक्षाविद व दलित उत्थान के प्रतीक थे बाबा साहब: मिन्नत रहमानी

Updated at : 15 Apr 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षाविद व दलित उत्थान के प्रतीक थे बाबा साहब: मिन्नत रहमानी

चकडुमरिया गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

– चकडुमरिया गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन सुपौल. भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर चकडुमरिया गांव में दो दिवसीय भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इस अवसर पर पिछड़े व दलित समाज के विकास में योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र यादव ने की, जबकि मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी सोनू आजाद ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते मिन्नत रहमानी ने कहा, बाबा साहब न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि एक महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और दलित उत्थान के प्रतीक भी थे. उन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों की हमेशा वकालत की. कहा कि सामाजिक अन्याय के विरुद्ध बाबा साहब का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है और उनके सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. डॉ सुरेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब ने जीवन की तमाम कठिनाइयों के बावजूद समाज में व्याप्त जातिवाद, अस्पृश्यता और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और एक ऐसा संविधान दिया जो प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है. इस अवसर पर कांग्रेस नेता जितेंद्र झा, संजय भारती पासवान, लक्ष्मी सदा, दिगंबर शर्मा, संजय पासवान, मो सरफराज, सरोज पासी, रणजीत कुमार, मो सज्जाद, मो जकरिया, शंभु पासवान, लाल मोहर शर्मा, वीरेन राम, अवध सादा, संदेलाल पासवान, कारी सादा, नंदे पासवान, शिवनंदन पासवान, दिनेश पासवान, गौरी पासवान, बिनो राम, रामबाबू मुखिया, मुन्ना राम, मो कुदुन, राजेंद्र मुखिया, विजय मुखिया, संदीप, दिनेश मुखिया, शिवचरण मुखिया, सनोज राम, कामेश्वर चौधरी, मुकेश सादा, प्रमोद सादा, सुमित पासवान, रजनीश पासवान, अमरेंद्र राम, अबुलकैश, नीतीश कुमार, दर्शन कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन