अफवाहों से बचें, देश की एकता और सुरक्षा सर्वोपरि : डीआइजी

Updated:
विज्ञापन
अफवाहों से बचें, देश की एकता और सुरक्षा सर्वोपरि : डीआइजी

देश में उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और सुरक्षा चुनौतियों के बीच कोसी प्रक्षेत्र के डीआइजी मनोज कुमार ने सुपौल का दौरा किया.

विज्ञापन

सुपौल. देश में उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और सुरक्षा चुनौतियों के बीच कोसी प्रक्षेत्र के डीआइजी मनोज कुमार ने सुपौल का दौरा किया. इस अवसर पर उन्होंने आम जनता से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की अपील की. डीआइजी मनोज कुमार ने स्पष्ट कहा कि देश की सुरक्षा और एकता सर्वोपरि है और मौजूदा समय में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट खबर या अफवाह को बिना पुष्टि के आगे न बढ़ाए. उन्होंने कहा कि अफवाहें समाज में भय, भ्रम और अस्थिरता का कारण बन सकती हैं, जिससे दुश्मनों के मंसूबे मजबूत होते हैं. उन्होंने कहा कि दुश्मन केवल सीमाओं पर नहीं होते वे समाज के भीतर भी भ्रम फैलाकर एकता को कमजोर करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सचेत, जिम्मेदार और देशहित में सोचने वाला व्यवहार अपनाए. डीआइजी ने आम लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि या संदेश की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस को सूचित करें. उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील किया कि वे सोशल मीडिया का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग करें. सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और आम जनता से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह को जड़ से खत्म किया जा सके और शांति व सौहार्द बना रहे. समाज की एकता और देश की अखंडता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन