नपं में चार स्थानों पर बनाया गया आकर्षक तोरण द्वार, लोगों में खुशी

नगर की सौंदर्य में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है
वीरपुर. वीरपुर नगर पंचायत प्रशासन की पहल पर नगर क्षेत्र में चार प्रमुख मार्गों पर सुंदर और भव्य तोरण द्वार का निर्माण किया गया है, जिससे नगर की सौंदर्य में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. तोरण द्वारों का निर्माण वीरपुर-भीमनगर रोड पर विश्वकर्मा कॉलेज के समीप , वीरपुर-फारबिसगंज रोड पर संजय गैराज के समीप अंबेडकर द्वार, वीरपुर-बसमतिया रोड पर हहिया धार के समीप एपीजे अब्दुल कलाम द्वार एवं बॉर्डर रोड पर कुमार शशिन्द्र महाविद्यालय के समीप बल्लभ भाई पटेल द्वार का निर्माण कराया गया है. नगर कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार ने जानकारी दी कि कुल 32 लाख की लागत से इन प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया गया है. बताया कि, इन तोरण द्वारों से नगर की अलग पहचान बनेगी और यह नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. ईओ मयंक कुमार ने आगे बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र को और अधिक सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्य जारी है. बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर प्रशासन एक सुविचारित रोडमैप पर काम कर रहा है, जिससे वर्षा के दौरान नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




