राज्य स्तर पर टॉप टेन में शामिल हुआ अनुज, मिल रही बधाई

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस एवं जान पहचान के लोग अनुज के घर पहुंच बधाई दे रहे थे

विज्ञापन

छातापुर. प्रखंड के भीमपुर पंचायत निवासी अनुज कुमार ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम में राज्य स्तर पर अपना परचम लहराया है. रविवार को घोषित परिणाम में अनुज ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्यस्तर पर टॉप टेन में शामिल होने का गौरव हासिल किया. शिक्षक दंपती के पुत्र की इस सफलता से जहां गांव के लोग हर्षित है. वहीं अनुज के माता रंजू कुमारी व पिता हरिनारायण सिंह अपने पुत्र के इस उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. अनुज इस सफलता से गदगद है और चिकित्सक बनकर लोगों की स्वास्थ्य सेवा करना चाहता है. परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस एवं जान पहचान के लोग अनुज के घर पहुंच बधाई दे रहे थे. अनुज के पिता मधेपुरा जिले के कुमारखंड स्थित उच्च प्लस टू विद्यालय में बतौर शिक्षक पदस्थापित हैं. वहीं माता रंजू कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमपुर टू में ही पदस्थापित हैं. अनुज ने बताया कि वह पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमपुर टू का छात्र है. विद्यालय में पदस्थापित कुशल शिक्षकों से समुचित शिक्षा मिली. लिहाजा तैयारी के लिए उसने प्राइवेट कोचिंग नहीं की. विद्यालय में पढाई करने के अलावे घर पर पांच से छह घंटे सेल्फ स्टडी करते थे. घर पर शिक्षक पिता और शिक्षिका माता का मार्गदर्शन मिलता रहता था. परीक्षा की तैयारी में माता पिता के अलावे मामाजी ने भी भरपूर सहयोग किया. फलाफल घोषित रिजल्ट में उसे 481 अंक प्राप्त हुआ है. अनुज ने बताया कि भविष्य में चिकित्सक बनकर लोगों का स्वास्थ्य सेवा करने की उसने ठान रखी है. इसलिए आगे की पढ़ाई पूरी करने के साथ साथ नीट की तैयारी भी करेंगे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन