किलकारी और मोबाइल एकेडमी की वार्षिक समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया पुरस्कृत

छात्र अपने प्रोजेक्ट्स और मॉडल्स के जरिए विज्ञान को रोचक और रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करेंगे.
सुपौल सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ ललन ठाकुर की अध्यक्षता एवं अरमान के सहयोग से किलकारी और मोबाइल एकेडमी की वार्षिक समीक्षा की गयी. जानकारी देते अरमान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रवण कुमार राय ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में मोबाइल एकेडमी और किलकारी कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तथा प्रखंड अनुश्रवण सहायक को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बताया कि कोशी प्रमंडल में सुपौल का कार्य उत्कृष्ट रहा है. इस कारण जिला सामुदायिक उत्प्रेरक अभिषेक कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ ममता कुमारी, बालकृष्ण चौधरी, शशिभूषण प्रसाद, डॉ गोपाल कुमार, रश्मि कुमारी, सभी प्रखंड के एमओआईसी, बीएचएम, बीसीएम, बीएमएनईओ, डीआईओ आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विनोद राव
विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










