अमृत जीविका नीरा विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ

यह केन्द्र स्थानीय विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है
सुपौल. जिले में ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई. जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार सहनी के द्वारा अमृत जीविका नीरा उत्पादक समूह द्वारा संचालित नीरा विक्रय केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर भारत संकुल संघ और अमृत जीविका नीरा उत्पादक समूह के प्रतिनिधियों सहित चमन, दीपक, सुधीर एवं कोमल कुमारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. नीरा विक्रय केन्द्र के शुभारंभ से न केवल स्थानीय स्तर पर नीरा जैसे पोषक और स्वास्थ्यवर्धक पेय की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, ���ल्कि इससे जुड़ी महिला उद्यमियों को एक स्थायी और सम्मानजनक आजीविका का सशक्त माध्यम भी मिलेगा. श्री सहनी ने अपने संबोधन में समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए नीरा के स्वास्थ्य लाभों को रेखांकित किया. उन्होंने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए द्वार खोलेगी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी. यह केन्द्र स्थानीय विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










