सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, जांच में सामने आई लापरवाही

Updated:
विज्ञापन
सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, जांच में सामने आई लापरवाही

बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है

विज्ञापन

प्रतापगंज. प्रखंड क्षेत्र के कुसियैत बांसबाड़ी से तांती टोला तक बन रही 1845 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. लगभग 01 करोड़ 65 लाख 260 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है. समाजसेवी सुशील कुमार नांग सहित स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान यह पाया गया कि स्थल पर ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता मौजूद नहीं थे और पूरा काम मजदूरों के भरोसे कराया जा रहा था. तकनीकी निगरानी के अभाव में कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई गई. बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इधर, ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग न हो और क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन