SUPAUL NEWS : इलाज के रुपये को लेकर विवाद में झोलाछाप चिकित्सक पर पिता-पुत्री की पिटाई का आरोप, दोनों जख्मी

Updated:
विज्ञापन
SUPAUL NEWS : इलाज के रुपये को लेकर विवाद में झोलाछाप चिकित्सक पर पिता-पुत्री की पिटाई का आरोप, दोनों जख्मी

सुपौल जिला स्थित त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बघला वार्ड संख्या-16 में रविवार को इलाज के रुपये को लेकर हुए विवाद में एक झोलाछाप चिकित्सक पर पिता-पुत्री की लाठी-डंडे से पिटाई करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज (सुपौल) दीपक कुमार की रिपोर्ट : सुपौल जिला स्थित त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बघला वार्ड संख्या-16 में रविवार को इलाज के रुपये को लेकर हुए विवाद में एक झोलाछाप चिकित्सक पर पिता-पुत्री की लाठी-डंडे से पिटाई करने का आरोप लगा है. घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. परिजनों द्वारा उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों का उपचार किया. जख्मियों की पहचान बघला वार्ड संख्या-16 निवासी 66 वर्षीय सत्यनारायण राम एवं उनकी 30 वर्षीय पुत्री रीना देवी के रूप में हुई है. जख्मी रीना देवी ने बताया कि एक ग्रामीण चिकित्सक कृष्णा उनकी बहन का कई दिनों से इलाज कर रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उनके पिता सत्यनारायण राम ने किसी योग्य चिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी. इसी बीच किसी व्यक्ति ने ग्रामीण चिकित्सक को यह कह दिया कि सत्यनारायण राम उनके खिलाफ अपशब्द कह रहे हैं. आरोप है कि रविवार को जब उनके पिता बांस काटने गए थे, तभी चिकित्सक कृष्णा ने उन्हें घेरकर लाठी से मारपीट शुरू कर दी. पिता को बचाने पहुंची रीना देवी को भी कृष्णा एवं उसके भाई प्रकाश ने लाठी-डंडे से पीट दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गए. रीना देवी ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के एवज में उनकी बहन पहले ही अग्रिम रुपये दे चुकी थी, इसके बावजूद शेष राशि बकाया होने का आरोप लगाकर चिकित्सक अक्सर गाली-गलौज करता था. ईस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन