पर्व की सफलता में आमजनों का सहयोग जरूरी

सभी चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी
– अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई करजाईन. करजाईन थाना परिसर में थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद की अध्यक्षता में रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. मौके पर डीएसपी सुरेन्द्र मंडल भी मौजूद थे. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं आमलोगों ने भाग लिया. इस दौरान डीएसपी तथा थानाध्यक्ष ने कहा कि से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी एवं ईद पर्व मनाई जाएगी. इसके लिए जनप्रतिनिधि एवं आमजनों से सहयोग जरूरी है. कहा कि हुड़दंग मचाने वालों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. अफवाह फैलाने वाले व असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत ही पुलिस को दें. ताकि उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके. साथ ही बताया कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. बताया कि सभी चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. इस मौके पर डॉ रमेश प्रसाद यादव, शशि प्रसाद सिंह, अजीमुल हसन, ललन गुरुमैता, तारानंद यादव, विकास कुमार उर्फ टुनटुन यादव, मो अखलाक, राजकुमार गुरुमैता, राजेंद्र यादव, राजकुमार सिंह, कृत्यानंद मेहता, ललित मिश्र, अब्दुल मोतलीव, रमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










