दो पाॅलियों में हुई एइडीओ की परीक्षा, 789 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई

विज्ञापन

किशनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में शुक्रवार को 696 के जगह 302 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जहां शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा ली गई. आयोजित परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रधान सह सीएस डॉ राजीव कुमार ने बताया कि आयोजित परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सख्ती के साथ लिया गया. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई, जहां प्रथम पाली में 696 परीक्षार्थी के जगह 302 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. बताया कि 394 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में भी 696 परीक्षार्थी के जगह 301 परीक्षार्थी शामिल हुए. द्वितीय पाली में भी 395 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इस दौरान परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी के अलावे पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती रही.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन