सामान्य बोर्ड की बैठक में 18 एजेंडों पर हुई चर्चा

जल जमाव की समस्या के निदान को लेकर बनाया गया प्लान
जल जमाव की समस्या के निदान को लेकर बनाया गया प्लान वीरपुर. नगर पंचायत के सभागार में मुख्य पार्षद सुशील कुमार की अध्यक्षता और ईओ मयंक कुमार की मौजूदगी में शुक्रवार को सामान्य बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में बस स्टैंड में यात्री शेड का निर्माण, बरसात को लेकर क्यूआरटी, सभागार मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में वुड पायलिंग, नगर पंचायत के बोर्ड लगाने पर विचार, वार्ड संख्या 03 में नाला निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति पर विचार, वार्ड संख्या 04 में अंबेडकर चौक से गोल चौक तक ढक्कन युक्त नाला निर्माण की 38, 06,600 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. वार्ड नंबर 01 में हॉस्पिटल के पीछे वाले सडक में पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 49,69,300 रुपये की स्वीकृति दी गई. वहीं इसके अलावे वार्ड नंबर 08 में मछलीपट्टी से मस्जिद होते हुए प्रकाश जैन के घर तक ढक्कन युक्त नाला निर्माण के तैयार प्राक्कलन को प्रशासनिक स्वीकृति पर विचार किया गया. जिसकी लागत राशि 46,32,100 है. वार्ड नंबर 03 में पोस्ट ऑफिस से मछलीपट्टी तक ढक्कन युक्त नाला निर्माण पर विचार, जल निकासी के लिए एक अदद डीवाटरिंग पंप खरीदने पर विचार किया गया. वार्ड संख्या 03 में राजू सिन्हा के घर से मुन्ना घोष के घर तक 36,95,900 रुपये की लागत से ढक्कन युक्त नाला निर्माण पर विचार किया गया. वार्ड संख्या 01 में मंडल टोला जाने वाली सडक से बार्डर रोड तक सड़क के दोनों ओर मिट्टी भराई पर विचार किया गया. वार्ड नंबर 02 में मंडल टोला से बोर्ड आईबी तक सड़क मरम्मत पर विचार किया गया. ईओ मयंक कुमार ने बताया कि सामान्य बोर्ड में कुल 18 एजेंडे पर चर्चा की गई. मुख्य रूप से शहर में जल जमाव की समस्या से निजात पाने को लेकर चर्चा हुई. योजनाओं में से अधिकांश योजना स्वीकृत की गई है. जिनमें नाला और सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं. वहीं मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि जिन जिन स्थलों पर नाले का ढक्कन टूटा है. उसे बदलने और नाला निर्माण को प्राथमिकता दी गई है. नगर पंचायत को जल्द ही जल जमाव की समस्या से दूर किया जाएगा. बैठक में बैठक में उप मुख्य पार्षद रीमा दास, स्वच्छता पदाधिकारी ज्योति कुमारी, पार्षद रिंकू गुप्ता, रणजीत सिंह, तनवीर आलम, जाहिदा परवीन, कमल सिंह, रत्नेश मरवैता, अनिल भुसकुलिया, ललिता मिश्रा, सुधीरा देवी, कौशल्या देवी, लेखा पाल सत्यनारायण चौधरी आदि लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




