चैनसिंहपट्टी हल्का का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

विज्ञापन

– लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश सुपौल. सुपौल अंचल अंतर्गत चैनसिंहपट्टी हल्का का बुधवार को अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान राजस्व पदाधिकारी एवं हल्का कर्मचारी उपस्थित रहे. अपर समाहर्ता ने हल्का स्तर पर लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा 02, लगान वसूली, नापी सहित विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने म्युटेशन के पांच स्वीकृत एवं पांच अस्वीकृत वादों की भी जांच की. निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता ने परिमार्जन एवं म्युटेशन से जुड़े सभी लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. लगान वसूली की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अब तक केवल 35 प्रतिशत वसूली लक्ष्य के विरुद्ध पूरी हो सकी है. इस पर उन्होंने हल्का कर्मचारी को शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. यह भी पाया गया कि एक कर्मचारी के जिम्मे दो हल्कों का कार्यभार है. इस पर अपर समाहर्ता ने आदेश दिया कि कर्मचारी रोस्टर के अनुसार दोनों पंचायत सरकार भवनों में निर्धारित दिनों पर बैठें, तथा भवन में अपना नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित करें ताकि आमजन को उनसे संपर्क करने में सुविधा हो. औचक निरीक्षण के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामलों के त्वरित निष्पादन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन