मतदाताओं को डराने धमकाने वालों पर होगी कार्रवाई: एसपी

Updated:
विज्ञापन

एसपी ने थाना में लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश सभी अनुसंधानकर्ता को दिया

विज्ञापन

– पिपरा थाना में कई मामले की एसपी ने की समीक्षा कटैया-निर्मली. एसपी शरथ आरएस पिपरा थाना में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार अनुभवी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा मौजूद थे. समीक्षा के दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सभी वारंटी को गिरफ्तार करने, शस्त्रों का सत्यापन तथा सत्यापन न होने पर शस्त्रों के लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव तथा शराब विनष्टीकरण के कार्यों को तेजी से संपादित करने का निर्देश दिया. साथ ही एसपी ने थाना में लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश सभी अनुसंधानकर्ता को दिया. वहीं चुनाव के संबंध में विधि व्यवस्था संधारित रखने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि निरोधात्मक कार्रवाई में बंध पत्र का कार्यान्वयन सुनिश्चित करें. साथ ही वैसे टोला मोहल्ला को चिह्नित करें जहां मतदाताओं को डराए धमकाए जाने की संभावना रहती है. लगातार वाहनों की जांच करने एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन