तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर रविवार को पुलिस लाइन के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक द्वारा ई-रिक्शा में टक्कर मार देने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी
प्रतिनिधि, सुपौल. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को पुलिस लाइन के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक द्वारा ई-रिक्शा में टक्कर मार देने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान सुखपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी राजेश महतो के रूप में की गयी है. वह अपने मित्र मनु चौधरी के साथ बाइक से सुपौल आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक ई-रिक्शा सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तीव्र थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजेश महतो को मृत घोषित कर दिया. घायल मनु चौधरी का इलाज अस्पताल में जारी है. हादसे की खबर फैलते ही मृतक के गांव सुखपुरा में आक्रोश व्याप्त हो गया. गुस्साए ग्रामीणों ने सुपौल-सुखपुरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग की. ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने परिजनों को सूचित किए बिना ही शव का पोस्टमार्टम करवा दिया. करीब एक घंटे तक चले सड़क जाम से यातायात पूरी तरह ठप रहा. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया. सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने स्पष्ट किया कि, पोस्टमार्टम मृतक के परिजनों की मौजूदगी में ही कराया गया है और शव को औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. घटना को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल व्याप्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




