बाइक से गिर कर एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी

जख्मी किशोर की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के उत्तरी हरिनाहा वार्ड संख्या नौ निवासी रंजन उरांव का 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है.
छातापुर छातापुर थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर सोहटा पथ में गुरुवार को बाइक सवार किशोर सड़क हादसे में जख्मी हो गया. साथ रहे अन्य बाइक पर सवार युवकों ने जख्मी को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. जख्मी किशोर की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के उत्तरी हरिनाहा वार्ड संख्या नौ निवासी रंजन उरांव का 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. साथ के युवकों ने बताया कि वे लोग बुधवार को दोस्त की शादी में नरपतगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर बारात गए थे. गुरुवार को वापसी के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से बचने के प्रयास में बाइक सड़क पर फिसल गया. हादसे के कारण बाइक पर पीछे बैठा अमित पक्की सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया. बताया जाता है कि दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई और ना ही पुलिस सीएचसी पहुंची.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










