सात दिवसीय भागवत कथा शुभारंभ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
सात दिवसीय भागवत कथा शुभारंभ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

अष्टयाम के सफल आयोजन को लेकर यह भव्य कलश यात्रा निकाली गई है.

विज्ञापन

– हर में लगा धार्मिक पताका, भक्तिमय हुआ वातावरण वीरपुर बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के बनैलीपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 02 से शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा राजाजी बाबा मंदिर से शुरू होकर मुंशी पिपराही हहिया धार तक पहुंची. जहां 251 महिलाओं ने नदी से कलश में जल भरकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पवन कुमार कामैत ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा और 24 घंटे के अष्टयाम के सफल आयोजन को लेकर यह भव्य कलश यात्रा निकाली गई है. इस आयोजन को लेकर पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है. सभी घरों के मुख्य द्वार पर धार्मिक पताकाएं लगाई गई है. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंगा हुआ है. लगातार आठ दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में आध्यात्मिक और सकारात्मक माहौल बनेगा. इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी मरवैता, सचिव रामनाथ कामैत, कोषाध्यक्ष रमेश मेहता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन