गांजा पीने को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने दोस्त की गला रेतकर की हत्या

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :06 May 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
गांजा पीने को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने दोस्त की गला रेतकर की हत्या

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरो ब्रह्मपुर वार्ड नंबर 04 में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आयी.

विज्ञापन

वारदात. सदर थाना क्षेत्र के बैरो पंचायत स्थित ब्रह्मपुर वार्ड नंबर 04 में सोमवार की रात हुई घटना – आरोपित ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण – पुलिस मामले की कर रही छानबीन प्रतिनिधि, सुपौल. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरो ब्रह्मपुर वार्ड नंबर 04 में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आयी. मामूली कहासुनी ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब गांजा पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान बैरो ब्रह्मपुर निवासी कपिलेश्वर सिंह के 58 वर्षीय पुत्र हरेराम सिंह के रूप में हुई है. मृतक के भाई कैलाश सिंह ने बताया कि हरेराम रोज की तरह देर शाम दूध बेचकर घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसके पुराने दोस्त पंकज सिंह से गांजा पीने को लेकर किसी बात पर कहासुनी हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि पंकज ने आवेश में आकर पास में रखे धारदार हथियार से हरेराम का गला रेत दिया. जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक हरेराम को 03 बेटी व एक बेटा है. इसमें तीनों बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है. हत्या के बाद आरोपित पंकज सिंह खुद चलकर सदर थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घनिष्ठ मित्र थे दोनों, आमने-सामने थे घर स्थानीय लोगों के अनुसार, हरेराम और पंकज वर्षों से गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ देखे जाते थे. दोनों के घर भी आमने-सामने हैं, जिससे यह वारदात पूरे इलाके में सनसनी का विषय बन गया है. गला रेतकर की गयी हत्या : थानाध्यक्ष सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से गला रेतकर की गयी हत्या का मामला है. आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और सभी साक्ष्यों को खंगालते हुए कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. कहा कि पुलिस के बयान पर केस दर्ज किया गया है. मृतक के परिजनों द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन