ePaper

प्याज की आड़ में छुपा रखी थी 8998 बोतल विदेशी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

Updated at : 02 May 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
प्याज की आड़ में छुपा रखी थी 8998 बोतल विदेशी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

कोड वर्ड और नेपाली नंबर से करते हैं बात

विज्ञापन

– छत्तीसगढ़ का ट्रक, हरियाणा से लायी जा रही थी शराब – 230 बोरा प्याज के नीचे छुपाकर रखा गया था शराब – गिरफ्तार चालक मध्य प्रदेश का है रहने वाला फोटो – 15 कैप्सन – जब्त शराब के साथ पुलिस सुपौल. लौकहा थाना क्षेत्र के अमहा गांव के पास मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में प्याज से लदे ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें प्याज के 230 बोरों के बीच छिपाकर रखी गई 367 पेटी में कुल 8998 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब की मात्रा लगभग 3300 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए. गिरफ्तार तस्करों में ट्रक चालक विजेंद्र प्रजापति ( सुलगांव, मध्यप्रदेश) और विकास कुमार (सुखासन, किशनपुर) शामिल है. दोनों से पूछताछ जारी है, जिससे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. कोड वर्ड और नेपाली नंबर से करते हैं बात पुलिस सूत्रों के अनुसार, शराब तस्कर अब पुलिस की सतर्कता को देखते हुए कोड वर्ड और नेपाली नंबरों का इस्तेमाल करने लगे हैं, ताकि उनकी बातचीत का सुराग न लगे. जब्त ट्रक छत्तीसगढ़ नंबर का है जबकि बरामद शराब हरियाणा निर्मित बताई जा रही है. तस्करी का मास्टरमाइंड अरुण कुमार फरार उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि फरार तस्करों में राघोपुर निवासी अरुण कुमार, इस पूरे नेटवर्क का किंगपिन है. अन्य फरार तस्करों में रंजीत (सुखासन) और बैजू (अमहा) शामिल हैं. तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मद्यनिषेध विभाग ने दोहराया है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन