रंगदारी मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सुपौल : शहर के स्टेशन चौक पर ऑटो चालकों से रंगदारी मांगने और नहीं मिलने पर मारपीट, दबंगई की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं पीड़ित ऑटो चालक के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सदर थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया […]
सुपौल : शहर के स्टेशन चौक पर ऑटो चालकों से रंगदारी मांगने और नहीं मिलने पर मारपीट, दबंगई की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं पीड़ित ऑटो चालक के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
सदर थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि चकला निर्मली मुहल्ला निवासी दीपक कुमार वर्मा उर्फ धोनी गत कुछ दिनों से ऑटो चालकों से मारपीट कर रंगदारी वसूल रहा था. धोरेकटैया निवासी गांव निवासी ऑटो चालक कैलाश पासवान के साथ शुक्रवार की सुबह नामजद आरोपी ने रंगदारी नहीं मिलने के सवाल पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित चालक के सूचना पर तत्काल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










