शॉटसर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जली
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Nov 2016 6:47 AM
विज्ञापन

बलुआ बाजार : भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर बाजार स्थित रामप्रसाद साह के घर में शॉट सर्किट से आग लग गयी, जहां गोदाम में रखा लगभग सौ क्विंटल पटसन, पच्चीस क्विंटल मक्का, पच्चीस क्विंटल चावल सहित अन्य खाद्यान्न जल गया. स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मुखिया रमेश […]
विज्ञापन
बलुआ बाजार : भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर बाजार स्थित रामप्रसाद साह के घर में शॉट सर्किट से आग लग गयी, जहां गोदाम में रखा लगभग सौ क्विंटल पटसन, पच्चीस क्विंटल मक्का, पच्चीस क्विंटल चावल सहित अन्य खाद्यान्न जल गया. स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
मुखिया रमेश मुखिया ने स्थानीय प्रशासन व विभागीय अधिकारी को घटना को जानकारी दी, जहां सूचना पाकर स्थानीय भीमपुर पुलिस सदल-बल घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का कार्य जारी रखा. वहीं घटना स्थल पर छातापुर बीडीओ परवेज आलम ने हालात का जायजा लेकर छातापुर तथा बलुआ थाना से अग्नि शामक दल को बुला कर आग बुझाने का कार्य प्रारंभ करवाया, लेकिन अग्नि शामक दल को भी काफी मशक्कत करना पड़ा.
आग की भयावहता देख बीडीओ ने एसडीओ , जिला पदाधिकारी को सूचित कर बडे अग्नि शामक वाहन भेजने का अनुरोध किया. जहां पदाधिकारियों ने घटना स्थल पर त्रिवेणीगंज व बीरपुर से अग्नि शामक वाहन को भिजवाया. जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










