ईमानदारी से करें कर्तव्य का पालन : एसडीओ
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Nov 2016 6:46 AM
विज्ञापन

अभिचेतना सप्ताह पर लिया संकल्प निर्मली . अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यखता एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने की. मौके पर पदाधिकारी व कर्मियों ने शपथ लिया कि हम, भारत के लोक सेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने कार्यकलापों […]
विज्ञापन
अभिचेतना सप्ताह पर लिया संकल्प
निर्मली . अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यखता एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने की. मौके पर पदाधिकारी व कर्मियों ने शपथ लिया कि हम, भारत के लोक सेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे. हम अपने संगठन के लिए विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे. हम अपने सामूहिक प्रयासों से संगठनों को गौरवशाली बनायेंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे. हम अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी से करेंगे और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करेंगे.
शपथ ग्रहण समारोह में कार्यपालक सहायक फिरोज रहमान, नाजिर सरयुग कुमार, अरुण कुमार मेहता, सुंदरकांत झा, महादेव राम , जीवन कुमार, देव नारायण पासवान, कुणाल कुमार प्रशांत शेखर, मुकेश कुमार नाहर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










