प्रधान सहायक से मांगी "10 लाख की रंगदारी

निर्मली (सुपौल) : प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक से अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने की स्थिति में अपराधियों ने प्रधान सहायक को जान से मारने की धमकी दी है. इस बाबत प्रधान सहायक कामेश्वर पासवान ने थाना में आवेदन दिया. मरौना पुलिस ने थाना कांड संख्या-95/16 […]
निर्मली (सुपौल) : प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक से अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने की स्थिति में अपराधियों ने प्रधान सहायक को जान से मारने की धमकी दी है. इस बाबत प्रधान सहायक कामेश्वर पासवान ने थाना में आवेदन दिया. मरौना पुलिस ने थाना कांड संख्या-95/16 अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया है.
पुलिस को दिये आवेदन में प्रधान सहायक ने बताया है कि मरौना प्रखंड अंतर्गत बेलही गांव में उनके आवास पर पहुंच कर कुछ अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. राशि नहीं देने पर अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी. इस बाबत मरौना थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










