फिल्म व टीवी की दुनिया में लॉबी है हावी : सिरीसा

Updated at :14 Oct 2016 12:28 AM
विज्ञापन
फिल्म व टीवी की दुनिया में लॉबी है हावी : सिरीसा

सारेगामा में धूम मचाने वाली सिरीसा ने भारत व बांग्लादेश में बजाया है प्रतिभा का डंका कई फिल्म व एलबम में भी कर चुकी हैं काम सुपौल : फिल्म व टेलीविजन की दुनिया में लॉवी बाजी हॉवी है. यही वजह है कि प्रतिभा रहने के बावजूद अधिकांश कलाकारों को इस दुनिया में पैर जमाने के […]

विज्ञापन

सारेगामा में धूम मचाने वाली सिरीसा ने भारत व बांग्लादेश में बजाया है प्रतिभा का डंका

कई फिल्म व एलबम में भी कर चुकी हैं काम
सुपौल : फिल्म व टेलीविजन की दुनिया में लॉवी बाजी हॉवी है. यही वजह है कि प्रतिभा रहने के बावजूद अधिकांश कलाकारों को इस दुनिया में पैर जमाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है. यह बातें जी टीवी पर प्रसारित सारेगामा कार्यक्रम की रनर अप रही कलकत्ता की सिरीसा रक्षित ने बुधवार को प्रभात खबर से हुई बातचीत में कही. सदर प्रखंड के बरूआरी गांव में आयोजित मां दुर्गा महोत्सव में शामिल होने आयी सिरीसा ने बताया कि नृत्य एवं संगीत की प्रेरणा उन्हें अपनी माता सीमा रक्षित से मिली है, जबकि पिता कल्लो रक्षित ने भी पग-पग पर उनका साथ दिया है.
यही वजह है कि मात्र तीन वर्ष की उम्र में उन्होंने कला की साधना प्रारंभ कर दी और दूरदर्शन के अलावा कई अन्य संस्थानों द्वारा सम्मानित की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि उनके गुरु उस्ताद रसीद खां, पंडित जयंत सरकार, पंडित ध्रुवजति कर से उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला. वहीं बंगाल की मशहूर कत्थक नृत्यांगना श्रीलेखा मुखर्जी के सानिध्य में उन्होंने कत्थक व शास्त्रीय नृत्य के गुर सीखे.
गुरुजनों के सहयोग एवं आशीर्वाद का ही परिणाम है कि सिरीसा ने अब तक कई हिंदी व बंगाली फिल्मों में गाने गाये हैं. फिल्म मिस बटर फ्लाई में गायक जुबीन गर्ग के साथ गाया उनका डूवेट सांग साथियां काफी चर्चित रही. सिरीसा ने बंगाली फिल्म बोरेर पाखी एवं जमीन में भी अपने स्वर दिये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन