साढ़े चार लाख की संपत्ति जली सात वर्षीय बच्ची भी झुलसी, इलाजरत

Updated at :13 Oct 2016 1:44 AM
विज्ञापन
साढ़े चार लाख की संपत्ति जली सात वर्षीय बच्ची भी झुलसी, इलाजरत

जदिया : थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत में विश्रामपुर टोला के वार्ड नंबर 12 में मंगलवार की रात हुई अगलगी में 01 लाख 10 हजार नकद सहित एक आवासीय घर व एक किराना दुकान जल गया. आग की चपेट आने से सात वर्षीय लड़की कंचन कुमारी झुलस कर जख्मी हो गयी. वहीं दो बकरी […]

विज्ञापन

जदिया : थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत में विश्रामपुर टोला के वार्ड नंबर 12 में मंगलवार की रात हुई अगलगी में 01 लाख 10 हजार नकद सहित एक आवासीय घर व एक किराना दुकान जल गया. आग की चपेट आने से सात वर्षीय लड़की कंचन कुमारी झुलस कर जख्मी हो गयी. वहीं दो बकरी की जल कर मौत हो गयी. जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 12 निवासी मनोज शर्मा के घर में उस समय आग लग गयी, जब उनकी बूढ़ी मां मसोमात फोकची देवी अपने चार पोता-पोतियों के साथ घर में सोयी हुई थी. अचानक आग की लपटों ने घर सहित किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया.

हालांकि ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर व किराना दुकान में रखा सभी समान जल कर नष्ट हो चुका था. जिस समय आग लगी उस वक्त मनोज शर्मा अपनी पत्नी के साथ गम्हरिया मेला में अपने मिष्ठान के दुकान पर था. उन्हें मोबाइल से इस घटना की जानकारी मिली. आनन फानन में मनोज शर्मा अपनी दुकान को बंद कर घर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सारी कमाई जल कर राख हो चुकी थी.

मनोज शर्मा ने बताया कि ऑटो खरीदने के लिए घर में रखे नकद सहित थ्रेसर मशीन, जेवरात, गटोर मशीन, सेक्सन पाइप, आवश्यक कागजात, फर्नीचर व अनाज जल कर राख हो गया. इससे करीब 04 लाख 60 हजार की क्षति पहुंची है. अगलगी की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव,सरपंच श्रवण कुमार यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे व उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

बोले सीओ
सीओ बीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि क्षति आकलन कर पीड़ित परिवार को सहायता राशि चेक के माध्यम से दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन