जिला विज्ञान कांग्रेस का हुआ आयोजन.

सुपौल : 4वें बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय हजारी उच्च विद्यालय गौरवगढ़ परिसर में नीलम कुमारी की अध्यक्षता में हुआ. विज्ञान, प्रोद्योगिकी एवं नवाचार सतत विकास विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी जाहिद हुसैन, कार्यक्रम पदाधिकारी अमर भूषण, डीपीओ सर्व शिक्षा गिरीश कुमार एवं पीओ राघवेंद्र प्रसाद सिंह ने […]
सुपौल : 4वें बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय हजारी उच्च विद्यालय गौरवगढ़ परिसर में नीलम कुमारी की अध्यक्षता में हुआ. विज्ञान, प्रोद्योगिकी एवं नवाचार सतत विकास विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी जाहिद हुसैन, कार्यक्रम पदाधिकारी अमर भूषण,
डीपीओ सर्व शिक्षा गिरीश कुमार एवं पीओ राघवेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर डीइओ ने मौजूद छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विज्ञान का उपयोग मानव जीवन के कल्याण करने के लिये करने को कहा. साथ ही विज्ञान के प्रति बच्चों में अभिरुची जगाने की भी बात कही.
डीपीओ अमर भूषण ने दैनिक जीवन के क्रिया कलापों में वैज्ञानिकता तलाशने की बात कही. डीपीओ सर्व शिक्षा गिरीश कुमार ने बच्चों को विज्ञान के प्रति अपनी सोच विकसित करने की अपील की. वहीं डीपीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पारंपरिक ज्ञान प्रणाली में नवाचार को शामिल करने के लिए प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










