हथियार के बल पर बाइक लूटी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Oct 2016 3:47 AM
विज्ञापन

सुपौल : पौल-सिंहेश्वर मुख्य पथ पर शनिवार की रात एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर अधिवक्ता की बाइक लूट ली. लूटपाट की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी जिला मुख्यालय की ओर भाग गये. पीड़ित अधिवक्त करिहो गांव निवासी अमृत लाल मंडल की सूचना पर सदर […]
विज्ञापन
सुपौल : पौल-सिंहेश्वर मुख्य पथ पर शनिवार की रात एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर अधिवक्ता की बाइक लूट ली.
लूटपाट की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी जिला मुख्यालय की ओर भाग गये. पीड़ित अधिवक्त करिहो गांव निवासी अमृत लाल मंडल की सूचना पर सदर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा किया, लेकिन पुलिस को सफलता हासिल नहीं हुई.
जानकारी अनुसार करिहो निवासी अधिवक्ता शनिवार को न्यायालय का कार्य निबटाने के बाद बाजार में पूजा के सामान की खरीदारी कर देर शाम घर लौट रहे थे. इसी बीच करिहो गांव से पहले बाढ़ आश्रय स्थल के समीप विपरीत दिशा से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और अधिवक्ता के बाइक को पिस्तौल दिखा कर रोक लिया. अपराधियों ने अधिवक्ता से उनकी बाइक छीन ली और पश्चिम दिशा की ओर भाग गये. थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 472/16 दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










