असामाजिक तत्वाें पर रहेगी नजर

Updated at :03 Oct 2016 3:46 AM
विज्ञापन
असामाजिक तत्वाें पर रहेगी नजर

अपील. शांतिपूर्ण माहौल में मनायें दुर्गापूजा व मुहर्रम राघोपुर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें दुर्गापूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी. सिमराही / करजाइन : घोपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर रविवार को शांति समिति की […]

विज्ञापन

अपील. शांतिपूर्ण माहौल में मनायें दुर्गापूजा व मुहर्रम

राघोपुर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें दुर्गापूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी.
सिमराही / करजाइन : घोपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता एवं थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त की देखरेख में हुई बैठक में दुर्गापूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने का उपस्थित लोगो से सुझाव मांगा गया.
बताया गया कि सिमराही बाजार, राघोपुर, गणपतगंज तीन जगहों पर बड़े स्तर से दुर्गा पूजा होती है. उपस्थित लोगों ने मंदिर परिसर में पुलिस बल की अतिरिक्त व्यवस्था एवं महिला पुलिस की भी मांग की. मुखिया विजय चौधरी व बिन्दा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सिमराही बाजार में बड़ी धूम धाम से दुर्गा पूजा होती है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि आप लोग अन्य वर्ष की भाति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनायें.
थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त ने कहा कि हुड़दंगियों पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जायेगी. भीड़भाड़ वाले जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है. असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि 11 अक्तूबर को किसी भी स्थिति में मूर्ति का विसर्जन हो जाना चाहिए.
मौके पर थे मौजूद
मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव , जदयू नेता बैद्यनाथ प्रसाद यादव, जनार्दन साह, बिजय चौधरी ,रामेश्वर यादव ,बिंदी प्रसाद गुप्ता ,मो सलाउद्दीन ,रामचंद्र यादव ,नूर आलम, फ़िदा हुसैन ,नीरज पंसारी, मो मुस्ताख, नारायण यादव सहित अवर निरीक्षक रामचेत, सुभाष सिंह ,सअनि बृजलाल प्रसाद, इंद्रकांत झा, उमेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे.
गांधी जी ने दिलायी थी देश को अंगरेजों की गुलामी से आजादी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन