एक साथ चार मौत से मचा काेहराम
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Sep 2016 4:46 AM
विज्ञापन

दुखद. खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आयीं महिलाएं घटना की जानकारी लेते सदर एसडीओ. फोटो। प्रभात खबर गुरुवार को प्रखंड की बसहा पंचायत स्थित जीतन टोले में वज्रपात से चार महिलाओं की मौत हो गयी. वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली. पिपरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा […]
विज्ञापन
दुखद. खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आयीं महिलाएं
घटना की जानकारी लेते सदर एसडीओ. फोटो। प्रभात खबर
गुरुवार को प्रखंड की बसहा पंचायत स्थित जीतन टोले में वज्रपात से चार महिलाओं की मौत हो गयी. वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली.
पिपरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा पंचायत स्थित जीतन टोला में गुरुवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आने से तीन महिला सहित एक युवती की मौत हो गयी, जबकि वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला व एक किशोरी जख्मी हो गयी. दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार पीएचसी में कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए घायल महिला व किशोरी को रेफर कर दिया है. एक साथ चार मौत होने से पंचायत का माहौल हुआ गमगीन हो गया. सूचना पर सदर एसडीओ एनजी सिद्दीकी, सदर इंस्पेक्टर इंद्रजीत बैठा पीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. इस दौरान सदर एसडीओ ने पीड़ित परिवारों को दिलासा देते हुए सरकारी स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
जानकारी के अनुसार बसहा पंचायत के जीतन टोला की करीब आधा दर्जन महिलाएं गुरुवार को खेत में काम करने के लिए जा रही थी. इसी दौरान बारिश होने लगी. सभी महिलाएं बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गयी. इसी दौरान जो आकाशीय बिजली गिरी और इसके चपेट में आने से सभी महिलाएं बेहोश हो गयी. परिजन व ग्रामीणों ने सभी महिलाओं को उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया. पीएचसी के चिकित्सकों द्वारा सभी अचेत महिलाओं का उपचार आरंभ किया गया. इस दौरान लखन यादव की 55 वर्षीया पत्नी कारी देवी, उपेंद्र यादव की 40 वर्षीया पत्नी फूल कुमारी देवी, राजेंद्र यादव की 27 वर्षीया पत्नी अंजिता देवी तथा उपेंद्र यादव की 18 वर्षीया पुत्री गुंजन कुमारी की मौत हो गयी. वहीं जख्मी लालो मंडल की 40 वर्षीया पत्नी रेणु देवी व महेंद्र यादव की 14 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना को लेकर बसहा पंचायत में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










