शौचालय निर्माण में जीविका की भूमिका को बताया अहम

Updated at :27 Sep 2016 1:57 AM
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में जीविका की भूमिका को बताया अहम

सिमरी बख्तियारपुर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खजूरी पंचायत में जीविका के तत्वावधान में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आरके निखिल, बीपीएम मनोज कुमार, समुदायिक समन्वयक दयानंद भारती, मुखिया अरुण यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी […]

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खजूरी पंचायत में जीविका के तत्वावधान में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आरके निखिल, बीपीएम मनोज कुमार, समुदायिक समन्वयक दयानंद भारती, मुखिया अरुण यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहा कि लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. इस योजना में जीविका की भूमिका अहम है. उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की राशी दी जायेगी. मुखिया अरुण कुमार यादव ने कहा कि समूह पंचायत में अच्छा काम कर रही है. 18 समूह जीविका द्वारा दी जाने वाली आईसीएफ एवं आरएफ की राशि के रूप में 21 लाख रुपये दिये जा चुके हैं. . सभा में प्रबंधक अभिषेक कुमार, प्रशिक्षण पद पदाधिकारी प्रभात पांडे, उषा कुमारी, अनिता कुमारी, पूजा कुमारी, चांदनी, शशिकला, कन्हैया मिश्र मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन