कटाव पीड़ितों को अब तक नहीं मिली सहायता

Updated at :27 Sep 2016 1:54 AM
विज्ञापन
कटाव पीड़ितों को अब तक नहीं मिली  सहायता

सुपौल : कोसी नदी के कटाव की वजह से कोसी तटबंध के भीतर सदर प्रखंड में अब तक दर्जनों घर कोसी नदी में समा चुके हैं. अन्य सैकड़ों घरों पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है. जदयू पंचायत अध्यक्ष फुलेंद्र प्रसाद सिंह ने सीओ को पत्र लिख कर कटाव पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने […]

विज्ञापन

सुपौल : कोसी नदी के कटाव की वजह से कोसी तटबंध के भीतर सदर प्रखंड में अब तक दर्जनों घर कोसी नदी में समा चुके हैं. अन्य सैकड़ों घरों पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है. जदयू पंचायत अध्यक्ष फुलेंद्र प्रसाद सिंह ने सीओ को पत्र लिख कर कटाव पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि तटबंध के भीतर सुकैला गांव नदी के पूर्वी एवं पश्चिमी भाग में बंटा हुआ है. दर्जनों ग्रामीणों का घर नदी में समा चुका है. जदयू अध्यक्ष ने पीड़ितों की तैयार की गयी सूची अंचलाधिकारी को सौंपते हुए उन्हें सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन