छात्रों को बेरोजगारी भत्ता स्कूलों में इंटरनेट सुविधा

Updated at :24 Sep 2016 8:10 AM
विज्ञापन
छात्रों को बेरोजगारी भत्ता स्कूलों में इंटरनेट सुविधा

बैठक में सरकार के सात निश्चयों को सफल बनाने का संकल्प सुपौल : समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में विकसीत बिहार के लिये सरकार के सात निश्चयों में एक निश्चय ‘आर्थिक हल युवाओं को बल’ के […]

विज्ञापन
बैठक में सरकार के सात निश्चयों को सफल बनाने का संकल्प
सुपौल : समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में विकसीत बिहार के लिये सरकार के सात निश्चयों में एक निश्चय ‘आर्थिक हल युवाओं को बल’ के अंतर्गत योजना एवं विकास विभाग द्वारा संचालित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के सभी सिंगल विंडों ऑपरेटर एवं सहायकों के दो दिवसीय कार्यक्रम के कार्यान्वयन कर विस्तार से चर्चा किया गया. प्रशिक्षक अंकित कुमार ने आर्थिक हल युवाओं को बल के संबंध में जानकारी देते बताया कि इस योजना के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा योजना एवं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना से संबंधित कार्यों का कार्यान्वयन किया जायेगा. इसके तहत 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तलाशने के दौरान सहायता के तौर पर अधिकतम दो वर्ष के लिये एक हजार रूपये प्रति माह की दर से स्वयं सहायता भत्ता उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही 12वीं पास इच्छुक विधार्थी के लिये चार लाख रूपये तक के शिक्षा ऋण, सभी विश्व विद्यालय एवं स्कूलों में फ्री वाई-फाई व इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जायेगी.
इसके अलावा युवाओं को उद्यमिता विकास एवं स्टार्ट अप केपिटल हेतु 500 करोड़ रूपये का फंड गठन किया जायेगा तथा सभी जिलों में पंजीकरण एवं आधुनिक रोजगार परामर्श केंद्र स्थापित कर कुशल युवा के तहत युवाओं को कम्पयूटर दस्ता, भाषा एवं संवाद कौशल का प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया. साथ ही इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ से लोगो को लाभन्वित करने की भी बात कही. इस अवसर पर अन्य कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन