गबन मामले में तीन इइ पर होगी कार्रवाई

सुपौल : कार्य प्रमंडल सुपौल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मली-हटवरिया पथ तथा जीवछपुर-दुबियाही पथ के निर्माण में अभियंताओं द्वारा एक करोड़ 63 लाख 79 हजार की राशि गबन करने का मामला प्रकाश में आया है. विभागीय आदेश का अनुपालन नहीं कर सरकारी राशि की वसूली में लापरवाही व अनियमितता किये जाने पर […]
सुपौल : कार्य प्रमंडल सुपौल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मली-हटवरिया पथ तथा जीवछपुर-दुबियाही पथ के निर्माण में अभियंताओं द्वारा एक करोड़ 63 लाख 79 हजार की राशि गबन करने का मामला प्रकाश में आया है. विभागीय आदेश का अनुपालन नहीं कर सरकारी राशि की वसूली में लापरवाही व अनियमितता किये जाने पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने वर्तमान सहित दो तत्कालीन कार्यपालक अभियंता के ऊपर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से कार्रवाई किये जाने का अनुशंसा किया है.
परिवादी मुख्यालय के विद्यापुरी निवासी अनिल कुमार सिंह की शिकायत पर सोमवार को सुनवाई के दौरान ग्रामीण कार्य प्रमंडल सुपौल के सहायक अभियंता द्वारा राशि वसूली से संबंधित समर्पित प्रतिवेदन को खारिज कर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सोमवार को आदेश पारित किया है तथा परिवाद की सुनवाई की समय सीमा दो माह बीत जाने के कारण परिवाद की कार्रवाई समाप्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










