ePaper

उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 864 लीटर देसी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 09 May 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 864 लीटर देसी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

गुरुवार को उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, इसमें 864 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की गयी

विज्ञापन

सुपौल. बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति के तहत जिले में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. गुरुवार को उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, इसमें 864 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की गयी और चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया. बताया कि यह कार्रवाई पिपरा थाना क्षेत्र के जोलहनिया वार्ड संख्या 06 में की गयी. छापामारी दल का नेतृत्व सहायक निरीक्षक मयंक प्रसून ने किया. इस कार्रवाई में एक स्कॉर्पियो से कुल 84 कार्टन देशी शराब बरामद की गयी, जिसमें प्रत्येक कार्टन में 30 बोतल शराब थी. इस प्रकार कुल 756 लीटर शराब मौके पर पकड़ी गयी. कार्रवाई के दौरान तस्कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्कता और तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. इसके साथ ही चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जो जांच के दायरे में हैं. गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर एक अन्य स्थान पर पुनः छापेमारी की गयी, जहां एक झाड़ी से 12 अतिरिक्त कार्टन देशी शराब (कुल 108 लीटर) बरामद की गयी. इस प्रकार दोनों छापेमारी अभियानों में कुल 96 कार्टन यानी 864 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गयी है. सभी आरोपितों के खिलाफ मध निषेध थाना, में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन