720 लीटर नेपाली शराब व नाव जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
720 लीटर नेपाली शराब व नाव जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

कोसी नदी में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई में मिली सफलता

विज्ञापन

– कोसी नदी में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई में मिली सफलता

वीरपुर

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमा चौकी पिपराही क्षेत्र में विशेष नाका ड्यूटी के दौरान जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 720 लीटर नेपाली शराब व एक लकड़ी की नाव जब्त की है. हालांकि तस्कर अंधेरे और कोसी नदी के कठिन भू-भाग का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए.

इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोसी नदी के पलार क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी की जा सकती है. सूचना मिलते ही एक विशेष नाका पार्टी का गठन किया गया.

गठित नाका पार्टी स्पर संख्या 1237 से नाव के माध्यम से कोसी नदी के पलार क्षेत्र में पहुंचकर संदिग्ध स्थान पर छिपकर निगरानी करने लगी. कुछ समय बाद नदी की ओर से आवाज सुनाई दी. जवानों ने देखा कि नदी किनारे एक लकड़ी की नाव लगी हुई है. जिस पर कुछ अज्ञात व्यक्ति सफेद प्लास्टिक की बोरियों में सामान लाकर रख रहे थे.

संदेह होने पर एसएसबी जवानों ने चारों ओर से घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया. इसी दौरान तस्करों को बल की मौजूदगी का आभास हो गया और वे अंधेरे एवं कोसी नदी के दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए.

इसके बाद जवानों द्वारा मौके पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी के दौरान लकड़ी की नाव से सफेद प्लास्टिक की बोरियों में रखा नेपाली देशी शराब “दिलवाले” बरामद किया गया. जब्त शराब की कुल मात्रा 720 लीटर बताई गई है.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त शराब एवं लकड़ी की नाव को मध निषेध विभाग, सिमराही के सुपुर्द कर दिया गया. अभियान में एसएसबी के सहायक कमांडेंट जगत्तर सिंह सहित अन्य जवान भी शामिल थे. एसएसबी 45वीं वाहिनी द्वारा सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन