कार से 660 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

कार को भी जब्त कर लिया गया
सरायगढ़. भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की सं���्या एनएच 27 पर झाझा गांव स्थित एक होटल के समीप से एक हुडंई कार से 660 बोतल नेपाली दिलवाले देसी शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एनएच 27 पर झाझा गांव के समीप एक होटल के पास कार नंबर डीएल 8 सी एन 8882 में प्लास्टिक के बोरा में छुपाकर रखा 660 बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब बरामद किया गया. वहीं कार को भी जब्त कर लिया गया. बताया कि शराब तस्कर पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब, कार मालिक और अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत भपटियाही थाना में कांड संख्या 96/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










