कोरियापट्टी ने त्रिवेणीगंज को हराया
कोरियापट्टी ने त्रिवेणीगंज को हरायाजदिया. कोरियापट्टी स्थित क्रीड़ा मैदान में आयोजित वैकुंठ प्रसाद सिंह मेमोरियल टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच रविवार को कोरियापट्टी बनाम त्रिवेणीगंज के बीच खेला गया.इस लीग मैच में कोरियापट्टी की टीम ने त्रिवेणीगंज को 61 रनों से पराजित किया.टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी कोरियापट्टी टीम के बल्लेबाजों […]
कोरियापट्टी ने त्रिवेणीगंज को हरायाजदिया. कोरियापट्टी स्थित क्रीड़ा मैदान में आयोजित वैकुंठ प्रसाद सिंह मेमोरियल टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच रविवार को कोरियापट्टी बनाम त्रिवेणीगंज के बीच खेला गया.इस लीग मैच में कोरियापट्टी की टीम ने त्रिवेणीगंज को 61 रनों से पराजित किया.टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी कोरियापट्टी टीम के बल्लेबाजों ने धुआंधार पारी खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में उतरी त्रिवेणीगंज की टीम महज 97 रनों के योग पर ही ऑल आउट हो गयी. कोरियापट्टी टीम के बल्लेबाज सन्नी को मेन ऑफ दि मैच घोषित किया गया.सन्नी ने टीम के लिए 44 रनों का योगदान दिया एवं तीन विकेट भी प्राप्त किये.रविवार को खेले गये लीग मैच में अंपायर की भूमिका में राजन सिंह व दीपक कुमार थे जबकि उद्घोषक की भूमिका में अरुण कुमार व नीरज थे.वहीं नितिन बिहारी व सुनील कुमार ने स्कोरर की भूमिका का बखूबी निर्वहन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










