छह घंटे बाधित रहा वद्यिुत आपूर्ति
छह घंटे बाधित रहा विद्युत आपूर्ति सुपौल जिला मुख्यालय में रविवार को करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि विभाग द्वारा पूर्व में ही आम लोगों को इस बारे में सूचित कर दिया गया था. लेकिन दिन भर बिजली गायब रहने के कारण लोगों […]
छह घंटे बाधित रहा विद्युत आपूर्ति सुपौल जिला मुख्यालय में रविवार को करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि विभाग द्वारा पूर्व में ही आम लोगों को इस बारे में सूचित कर दिया गया था. लेकिन दिन भर बिजली गायब रहने के कारण लोगों को आवश्यक कार्य में काफी कठिनाई हुई. गौरतलब है कि स्थानीय पावर ग्रिड में एक नये फीडर की स्थापना नवंबर माह में की गयी थी.इस फीडर में कुछ कार्य शेष रह जाने के कारण रविवार को विभागीय अधिकारियों की देख रेख में कार्य पूर्ण किया गया.जिला मुख्यालय के टाउन वन एवं टाउन टू फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










