मारपीट में नौ घायल, सात रेफर

Updated:
विज्ञापन

मारपीट में नौ घायल, सात रेफर सरायगढ़ किसनपुर थाना क्षेत्र के सरायगढ़ गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से नौ लोग जख्मी हुए. मारपीट की घटना में प्रथम पक्ष के महेंद्र मुखिया, संगम लाल मुखिया, बेचन मुखिया, पिंटू मुखिया, निभा देवी, गांगो मुखिया व रिभा देवी गंभीर रूप […]

विज्ञापन

मारपीट में नौ घायल, सात रेफर सरायगढ़ किसनपुर थाना क्षेत्र के सरायगढ़ गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से नौ लोग जख्मी हुए. मारपीट की घटना में प्रथम पक्ष के महेंद्र मुखिया, संगम लाल मुखिया, बेचन मुखिया, पिंटू मुखिया, निभा देवी, गांगो मुखिया व रिभा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद लोगों ने उक्त घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही में लाया. जहां चिकित्सक डा सुबोध कुमार ने जख्मियों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज को लेकर बाहर रेफर किया है. वहीं दूसरे पक्ष घायल हुए विष्णु देव मुखिया व बच्चा मुखिया को लोगों ने पीएचसी किसनपुर में भरती कराया है. जहां वे लोग उपचार रत है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त दोनों पक्षों के बीच बीते एक वर्ष से भूमि विवाद का मामला चला रहा था. जो मारपीट में तब्दील हो गया. सूचना पर पहुंची किसनपुर पुलिस ने घटना स्थल का छानबीन कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन