शक्षिकों को पांच माह से नहीं मिला वेतन

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों को पांच माह से नहीं मिला वेतनमांगों को लेकर शिक्षक संघ 12 को देगा धरना फोटो – 18कैप्सन – बैठक में उपस्थित शिक्षक संघ के सदस्य प्रतिनिधि, सुपौलमध्य विद्यालय जगदीशपुर परिसर में गुरुवार को नव नियोजित शिक्षकों की एक बैठक हुई. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह की […]

विज्ञापन

शिक्षकों को पांच माह से नहीं मिला वेतनमांगों को लेकर शिक्षक संघ 12 को देगा धरना फोटो – 18कैप्सन – बैठक में उपस्थित शिक्षक संघ के सदस्य प्रतिनिधि, सुपौलमध्य विद्यालय जगदीशपुर परिसर में गुरुवार को नव नियोजित शिक्षकों की एक बैठक हुई. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों के विविध मांगों को लेकर 12 दिसंबर को जिला शिक्षा कार्यालय के समक्ष धरना का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया. श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के उदासीन रवैया के कारण शिक्षकों को पांच माह से भुगतान नहीं हो पाया है. कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर संघ द्वारा बीते छह माह से विभाग को मांग पत्र समर्पित किया जा रहा है. लेकिन विभाग द्वारा अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है. शिक्षकों के मांगों में नव नियोजित शिक्षकों को ग्रेड पे का लाभ, अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण की व्यवस्था, नवंबर 2015 तक का वेतन भुगतान, अंतर वेतन बकाया राशि का भुगतान, बेसिक ग्रेड के शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, संवर्धन प्रमाण पत्र का शिविर के माध्यम से वितरण, दक्षता अनुत्तीर्ण शिक्षकों का भुगतान, मरौना प्रखंड के 74 शिक्षकों का भुगतान, नव नियमित शिक्षकों को वित्तीय प्रभार, सेवा पुस्तिका का अद्यतन संधारण एवं भुगतान संबंधी अभिलेख संबंधित बैंक शाखा को उपलब्ध कराने के दो दिनों के भीतर सुनिश्चित कराना शामिल है. श्री सिंह ने बताया कि उक्त सभी मांगों को लेकर संघ के सभी सदस्य आगामी 12 दिसंबर को एक दिवसीय धरना के माध्यम से संघर्ष का आगाज कर रही है. इस मौके पर मुनेश्वर सिंह, श्रवण चौधरी, रोशन कुमार, मो जहांगीर, राजीव कुमार झा, नीरज कुमार, संजीव यादव, मिथिलेश कुमार, महेश कुशियैत, दीपक पासवान, पंकज कुमार, अमित दत्त, शनाउल हक, संतोष कुमार, अनिल साह, नरेश कुमार मंडल, रंजीत उरांव, भूपेंद्र यादव, बाल किशोर यादव, सुमन मेहता, ज्योतिष कुमार, प्रीति पुष्पम, ललिता कुमारी, विनिता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन