अनुकंपा पर नहीं की जा रही नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन

अनुकंपा पर नहीं की जा रही नियुक्तिनगर परिषद प्रशासन कर रहा आदेश की अवहेलना : उमेश्वर ठाकुर फोटो – 15, 16कैप्सन – बैठक को संबोधित करते महामंत्री व उपस्थित नगर निकाय सदस्यप्रतिनिधि, सुपौल पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब परिसर में गुरुवार को बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक हुई. असर्फी पासवान की अध्यक्षता […]

विज्ञापन

अनुकंपा पर नहीं की जा रही नियुक्तिनगर परिषद प्रशासन कर रहा आदेश की अवहेलना : उमेश्वर ठाकुर फोटो – 15, 16कैप्सन – बैठक को संबोधित करते महामंत्री व उपस्थित नगर निकाय सदस्यप्रतिनिधि, सुपौल पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब परिसर में गुरुवार को बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक हुई. असर्फी पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुपौल सहित वीरपुर व निर्मली निकाय के सदस्य शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए फेडरेशन के महामंत्री उमेश्वर ठाकुर ने कहा कि नगर निकाय के कर्मी स्थानीय स्तर से लेकर सरकार तक विभिन्न समस्याओं से गुजर रहे हैं. सरकार के आदेश के बावजूद अनुकंपा पर नियुक्ति नहीं की जा रही है. श्री ठाकुर ने कहा कि कही स्थानीय बोर्ड कर्मचारियों को राजनीतिक दांव पेंच लगा कर प्रताडि़त कर रहे हैं तो कहीं संविदा पर या फिर दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमित नहीं करके उन्हें स्वयं सेवी संगठन के जिम्मे लगा कर पदाधिकारी अपना स्वार्थ साधते देखे जा रहे हैं. श्री ठाकुर ने कहा कि इन समस्याओं से निजात पाने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है. कहा कि सरकार द्वारा छठा वेतन लागू कर दिया गया है. लेकिन नगर निकाय के पदाधिकारी इस वेतन को लागू करने की दिशा में उदासीनता बरत रहे हैं. उन्होंने स्थानीय स्तर की इस लड़ाई को महत्वपूर्ण बताया. श्री ठाकुर ने कहा कि उनके सुपौल आगमन के पश्चात जानकारी मिली कि नगर परिषद बिहार सरकार नगर विकास विभाग के कई आदेश को दर किनार कर नगर परिषद में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नहीं की जा रही है. यहां तक कि नगर परिषद द्वारा महामहिम राष्ट्रपति व भारत सरकार के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है. उन्होंने नगर परिषद द्वारा अनुकंपा पर नियुक्ति के आदेश नहीं किये जाने पर खेद प्रकट किया. साथ ही उन्होंने कहा कि सुपौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिहार सरकार, भारत सरकार व राष्ट्रपति से भी अपने को उपर मान बैठे हैं. श्री ठाकुर ने नगर परिषद में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त होने वाले अल्पसंख्यक कर्मी मो असजद आलम, अनुसूचित जाति के राजू राउत, अमित कुमार राउत व महादेव राउत के नियुक्ति की प्रक्रिया में विलंब किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण बताया. श्री ठाकुर ने नगर परिषद प्रशासन से मांग किया है कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया को अविलंब की जाये. अन्यथा इस मामले को लेकर किसी प्रकार की घटना घटित हुई, तो इसके लिए शत-प्रतिशत जिम्मेवार नगर परिषद प्रशासन होंगा. बैठक को उप महामंत्री सुरेंद्र नाथ मिश्र एवं संगठन मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया. इस मौके पर दर्जनों नगर निकाय कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन