आदेश के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
आदेश के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई प्रतिनिधि, छातापुरनियोजित शिक्षकों से नियमित शिक्षकों को वित्तीय प्रभार दिलाये जाने को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. इस आदेश का डीइओ व बीइओ ने अनुपालन के लिए सभी संबंधितों को पत्र निर्गत कर तीन दिसंबर तक वित्तीय प्रभार देने का निर्देश दिया […]
आदेश के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई प्रतिनिधि, छातापुरनियोजित शिक्षकों से नियमित शिक्षकों को वित्तीय प्रभार दिलाये जाने को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. इस आदेश का डीइओ व बीइओ ने अनुपालन के लिए सभी संबंधितों को पत्र निर्गत कर तीन दिसंबर तक वित्तीय प्रभार देने का निर्देश दिया था. पत्र के अनुसार न्यायालयी आदेश का हवाला देकर निर्धारित तिथि तक प्रभार नहीं देने वाले नियोजित शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई किये जाने की बात कही गयी थी. बावजूद इसके प्रखंड क्षेत्र के डेढ़ दर्जन विद्यालयों में स्थिति जस की तस बनी हुई है. यहां तक कि वित्तीय प्रभार के साथ नियोजित शिक्षक अभी भी विद्यालय के खाता का संचालन बेरोकटोक कर रहे हैं. प्रभार नहीं देने वाले नियोजित शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई में बरती जा रही शिथिलता भी पदाधिकारियों को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रही है. आठ दिसंबर गुजरने को है और प्रभार लेने के लिए अधिकृत किये गये नियमित शिक्षक अभी भी संबंधित विद्यालय में प्रभार के लिए चक्कर काट रहे हैं. इस बाबत बीइओ छातापुर लल्लू पासवान ने बताया कि नियमित शिक्षक को पांच दिसंबर तक वित्तीय प्रभार दिलाया जाना था. कई विद्यालयों में प्रभार दिया जा चुका है. बताया कि वे अभी छुट्टी पर हैं. लौटते ही वित्तीय प्रभार नहीं देने वाले नियोजित शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की अनुशंसा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










