नेपाल से जयपुर ले जायी जा रही 20 लड़कियों को दलाल के साथ एसएसबी ने पकड़ा
नेपाल से जयपुर ले जायी जा रही 20 लड़कियों को दलाल के साथ एसएसबी ने पकड़ा एसएसबी द्वारा हिरासत में लिये गये नेपाली नागरिकवीरपुर एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने एनएच 106 के रास्ते नेपाल से पटना ले जायी जा रही 20 किशोरियों को दलाल समेत कब्जे में लिया है. एसएसबी द्वारा कब्जे में […]
नेपाल से जयपुर ले जायी जा रही 20 लड़कियों को दलाल के साथ एसएसबी ने पकड़ा
एसएसबी द्वारा हिरासत में लिये गये नेपाली नागरिकवीरपुर एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने एनएच 106 के रास्ते नेपाल से पटना ले जायी जा रही 20 किशोरियों को दलाल समेत कब्जे में लिया है.
एसएसबी द्वारा कब्जे में लिये गये सभी किशोरियां नेपाल के सप्तरी एवं उदयपुर जिले की रहने वाली है.जिसे दलाल द्वारा जयपुर ले जाया जा रहा था. जानकारी अनुसार एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि मानव तस्करी से जुड़े लोगों द्वारा नेपाल से लड़कियों की तस्करी कर पटना ले जाया जा रहा है.
एसएसबी के कमांडेंट आर भलोठिया के निर्देश पर जवानों द्वारा रानीगंज के समीप पटना जाने वाली राज रथ बस को रोक कर तलाशी ली गयी.बस पर कुल 53 नेपाली नागरिक सवार थे.एसएसबी द्वार बीआर01पीबी/2142 नंबर की राज रथ बस को जब्त कर भीमनगर स्थित कंपनी हेड क्वार्टर लाया गया,
जहां नेपाल पुलिस, नेपाल आर्म्स पुलिस, बिहार पुलिस एवं लोक भारती सेवा आश्रम नामक संस्था के अधिकारियों द्वारा दलाल एवं लड़कियों से गहन पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान लड़कियों के साथ पकड़ाये दलाल मीन बहादुर बसनैत ने बताया कि इन लड़कियों के माता-पिता को दस-दस हजार रुपये अग्रिम दे कर उनकी सहमति से घरेलू काम हेतु जयपुर ले जाया जा रहा था.
एसएसबी 45 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मनोज सनवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है.चुकी सभी नेपाली नागरिक हैं इस लिए बिहार पुलिस के समक्ष कागजी कार्रवाई के बाद सभी को नेपाल पुलिस के अधिकारियों को सौंप दिया जायेगा.
नेपाल के डीएसपी चिरंजीव कोइराला ने बताया कि एसएसबी 45 वीं बटालियन द्वारा पकड़े गये 53 लोगों में से नाबालिग लड़कियों एवं लड़कों को आगे की जांच के लिए सुन्सरी जिला पुलिस मुख्यालय ले जाया जा रहा है.
इस मामले में तीन दलालों को भी हिरासत में लिया गया है.उन्होंने कहा कि इन दलालों के पास नेपाल व भारत दोनों देशों की नागरिकता संबंधित प्रमाण मिले हैं.जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










