जिला जनता दरबार में आये 61 मामले, त्वरित निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

दरबार में डीएम सावन कुमार ने मामले की सुनवाई की

विज्ञापन

सुपौल. समाहरणालय परिसर स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया. दरबार में डीएम सावन कुमार ने मामले की सुनवाई की. दरबार में कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए. जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्त्ता सचिदानंद सुमन, वरीय उप समाहर्त्ता विकास कुमार कर्ण, अंजु कुमारी, मुकेश कुमार सहित कई विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे. जनता दरबार में आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखी. जिन्हें सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन