ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के दाहुपट्टी चौक के समीप रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान दाहुपट्टी गांव के ही अनिल कुमार मेहता (25) के रूप में की गयी है. जानकारी अनुसार दाहुपट्टी गांव निवासी […]
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के दाहुपट्टी चौक के समीप रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान दाहुपट्टी गांव के ही अनिल कुमार मेहता (25) के रूप में की गयी है.
जानकारी अनुसार दाहुपट्टी गांव निवासी परमेश्वर मेहता का पुत्र अनिल कुमार बाइक से कहीं जा रहा था.इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया.स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी युवक को उपचार के लिए पीएचसी लाया जा रहा था.लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित किया.सूचना पर पहुंचे भपटियाही थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को लेकर दाहुपट्टी चले गये.जब्त ट्रैक्टर भी दाहुपट्टी का ही बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










