एक मौका दीजिए, सेवक बन कर करूंगा विकास

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : विधानसभा चुनाव को लेकर सुपौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना का जनसंपर्क अभियान जारी है. प्रत्याशी श्री मुन्ना ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित महावीर चौक, सुपौल हाट, गुदरी बाजार, पासवान टोला सहित अनेक स्थानों का भ्रमण किया. मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी श्री मुन्ना ने कहा है कि […]

विज्ञापन

सुपौल : विधानसभा चुनाव को लेकर सुपौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना का जनसंपर्क अभियान जारी है. प्रत्याशी श्री मुन्ना ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित महावीर चौक, सुपौल हाट, गुदरी बाजार, पासवान टोला सहित अनेक स्थानों का भ्रमण किया. मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी श्री मुन्ना ने कहा है कि 25 वर्षों में सुपौल क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है. बुनियादी सुविधाएं भी स्थापित नहीं की जा सकी हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी सड़क, स्वास्थ्य व बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं हुई है. रोजगार की कमी के कारण गरीब, पिछड़े, मजदूर अन्य प्रदेशों की ओर पलायन को विवश हैं. श्री मुन्ना ने एक मौका देने की अपील करते कहा कि विधायक नहीं, बल्कि सेवक बन कर क्षेत्र का चतुर्दिक विकास करूंगा. इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर, प्रकाश झा, पल्लव सिंह, जयंत मिश्रा, महेश देव, सुमन कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन