भाजपा की सरकार बनी तो होगा चहुंमुखी विकास: शाहनवाज
सुपौल : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रविवार को सुपौल विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान श्री हुसैन ने सुपौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना के पक्ष में रोड मार्च किया. जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर दस स्थित पटेल चौक से प्रारंभ हुए इस रोड […]
सुपौल : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रविवार को सुपौल विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान श्री हुसैन ने सुपौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना के पक्ष में रोड मार्च किया.
जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर दस स्थित पटेल चौक से प्रारंभ हुए इस रोड शो में शामिल श्री हुसैन एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक से महावीर चौक होते हुए हुसैन चौक तक पैदल भ्रमण किया. मौके पर श्री हुसैन ने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी श्री मुन्ना को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान पूरे राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है. लोग बदलाव चाह रहे हैं.
केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा विकास के नये आयाम गढ़े जा रहे हैं. विदेशों में भी भारत का सम्मान बढ़ा है. केंद्र के साथ ही बिहार में भी भाजपा की सरकार बनेगी तो राज्य का चहुंमुखी विकास हो पायेगा.
लोगों ने श्री हुसैन का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी व संतोष प्रधान, रणधीर ठाकुर, रामोतार गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर,अनिल कुमार सिंह, प्रकाश झा, संतोष यादव, ललित यादव, संतोष सिंह, बलराम कामत सहित दर्जनों कार्यकर्ता रोड मार्च में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










