जदयू प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

Updated:
विज्ञापन

जदयू प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क फोटो -15कैप्सन- जन संपर्क के दौरान प्रत्याशी का अभिनंदन करते ग्रामीण. सरायगढ़. 41 निर्मली विधानसभा क्षेत्र से महा गंठबंधन के जदयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनता से आशीर्वाद मांगा. इस दौरान प्रत्याशी के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने […]

विज्ञापन

जदयू प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क फोटो -15कैप्सन- जन संपर्क के दौरान प्रत्याशी का अभिनंदन करते ग्रामीण. सरायगढ़. 41 निर्मली विधानसभा क्षेत्र से महा गंठबंधन के जदयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनता से आशीर्वाद मांगा. इस दौरान प्रत्याशी के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दस वर्षों के दौरान किये गये विकास कार्यों को गिनाते हुए आम लोगों से एक बार फिर सेवा का अवसर प्रदान करने की अपील की. श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास का अभूतपूर्व कार्य हुआ है. विकास की गति को आगे भी जारी रखने के लिए पुन: सूबे में महा गंठबंधन की सरकार बननी जरूरी है. श्री यादव ने प्रखंड के छिटही-हनुमाननगर, पिपरा खुर्द, सरायगढ़, शाहपुर पृथ्वीपट्टी, नारायणपुर आदि पंचायत के विभिन्न गांवों व टोलों का भ्रमण किया. जनसंपर्क के दौरान जगदीश मंडल, विजेंद्र मंडल, सुरेश प्रसाद सिंह, विजय कुमार यादव, सूर्य नारायण मेहता, महादेव मेहता, राजकुमार यादव, मो मुस्तफा, बाल कर्ण मुखिया, राजेश मुखिया, मो जकीर अहमद, शत्रुघ्न मेहता, गणपत प्रसाद मेहता, मोहन झा, बमबम झा, उपेंद्र शर्मा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन