सुविधा केंद्र पर मतदान कर्मियों ने किया मतदान
सुविधा केंद्र पर मतदान कर्मियों ने किया मतदान फोटो-22कैप्सन- प्रतिनिधि, निर्मली विधानसभा निर्वाचन 2015 के तहत सोमवार को मतदान कर्मियों ने हरि प्रसाद साह महाविद्यालय परिसर स्थित मतदान सुविधा केंद्र पर निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की निगरानी में अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मौके पर उपस्थित प्रेक्षक डॉ प्रसाद एनबी ने […]
सुविधा केंद्र पर मतदान कर्मियों ने किया मतदान फोटो-22कैप्सन- प्रतिनिधि, निर्मली विधानसभा निर्वाचन 2015 के तहत सोमवार को मतदान कर्मियों ने हरि प्रसाद साह महाविद्यालय परिसर स्थित मतदान सुविधा केंद्र पर निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की निगरानी में अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मौके पर उपस्थित प्रेक्षक डॉ प्रसाद एनबी ने उपस्थित पदाधिकारियों व मतदान कर्मियों को मतदान से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिया. मौके पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी व कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग बैलेट पेपर के माध्यम से किया. निवार्ची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन निर्मली प्रखंड के 486 व मरौना प्रखंड के 482 मतदान कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग बैलेट पेपर के माध्यम से किया. मतदान को लेकर उपस्थित कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया. मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी नमिता कुमारी, बीडीओ निर्मली परशुराम सिंह, बीडीओ मरौना सुशील कुमार, बीइओ परमानंद यादव, सीओ रवींद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










