100 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त
100 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त वीरपुर. एसएसबी द्वारा शनिवार की देर रात भारत -नेपाल सीमा स्थित भीमनगर के समीप गश्ती के दौरान छुटभैये तस्करों से एक सौ लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है. एसएसबी के सहायक कमांडेंट प्रणव शुक्ला ने बताया कि आधी रात में तस्करों द्वारा भारत से नेपाल की ओर चोरी -छिपे पेट्रोलियम […]
100 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त वीरपुर. एसएसबी द्वारा शनिवार की देर रात भारत -नेपाल सीमा स्थित भीमनगर के समीप गश्ती के दौरान छुटभैये तस्करों से एक सौ लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है. एसएसबी के सहायक कमांडेंट प्रणव शुक्ला ने बताया कि आधी रात में तस्करों द्वारा भारत से नेपाल की ओर चोरी -छिपे पेट्रोलियम पदार्थ ले जाया जा रहा था. इस क्रम में जवानों द्वारा 75 लीटर डीजल और 25 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. गौरतलब है कि नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थ की जारी किल्लत की वजह से तस्करों द्वारा भारतीय क्षेत्र से पेट्रोल व डीजल नेपाल ले जाने का प्रयास किया जाता है. जिसे लेकर एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










